इटारसी। वरिष्ठ नागरिक मंच, इटारसी द्वारा 1 सितंबर 2025 को पंडित भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में ‘एक राष्ट्र -एक चुनाव’ विषय पर एक राष्ट्रव्यापी विचार एवं परामर्श सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन का उद्देश्य लोकहित में एक राष्ट्र-एक चुनाव के सकारात्मक परिणामों पर चर्चा करना है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और नर्मदापुरम-इटारसी के विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा उपस्थित रहेंगे।
नर्मदापुरम-नरसिंहपुर के सांसद दर्शन सिंह चौधरी मुख्य वक्ता होंगे, जो इस विषय पर अपने विचार साझा करेंगे। इसके अतिरिक्त, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया विशेष अतिथि रहेंगी।
यह सम्मेलन सोमवार, 1 सितंबर 2025 को दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। आयोजकों ने सभी नागरिकों से गरिमापूर्ण उपस्थिति का अनुरोध किया है।








