इटारसी। रामपुर थानांतर्गत ग्राम दमदम में पान की दुकान पर हुए विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक के गर्दन के नीचे हाथ में चोट आयी है। युवक के साथ गाली गलौच करके मारपीट भी की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दमदम में अरविंद की पान की दुकान के पास रोहित मेहरा नामक युवक ने बंटी चौरे पिता शिवरतन चौरे 35 वर्ष, निवासी दमदम के ऊपर विवाद के बाद गर्दन के नीचे बाएं हाथ पर चाकू से हमला कर दिया।
उसने गाली गलौच करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।








