सिवनी मालवा। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार, सत्र 2022-23 से 2025-26 तक की छात्रवृत्ति स्वीकृति और एमपी टास्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु शासकीय सांदीपनि स्कूल में ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति ने कार्यों की धीमी गति पर सख्त रुख अपनाया।
प्रमुख निर्देश और कार्रवाई
- पेंडेंसी पर नाराजी : संकुल केंद्र बघवाड़ा और बानापुरा में सर्वाधिक पेंडेंसी मिलने पर डीईओ ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
- 3 दिन की समय सीमा : सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों के प्राचार्यों को 3 दिन के भीतर प्रोफाइल पंजीयन और छात्रवृत्ति स्वीकृति का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
- दस्तावेज सुधार : जिन छात्रों के आधार, समग्र आईडी या जाति प्रमाण पत्र में त्रुटि है, उन्हें रोजगार सहायक या लोक सेवा केंद्र के माध्यम से तत्काल सुधारने को कहा गया।
- अनिवार्यता : अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना प्राचार्यों की जिम्मेदारी है।
बैठक में सहायक संचालक योगेश मनोहरे, बीईओ श्याम सिंह रघुवंशी, बीआरसी संगीता यादव सहित समस्त संकुल प्राचार्य उपस्थित थे।








