---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

स्थापना दिवस: भाजपा ने मास्क वितरित कर नेताओं के बलिदान को याद किया

By
On:
Follow Us

नींव रखने वाले नेताओं के त्याग का याद किया

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज बूथ स्तर पर पार्टी के स्थापना दिवस (Foundation Day) कार्यक्रम आयोजित किये। अलग-अलग बूथ पर आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखने वाले नेताओं को याद किया और पार्टी के लिए एकजुटता का संकल्प दोहराया। सूरजगंज में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुधा अग्रवाल (Former Municipality President Sudha Agrawal) के निवास पर वार्ड क्रमांक 15 एवं 16 का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सूरजगंज चौराह पर राहगीरों को कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क वितरित किये।
कार्यक्रम में वार्ड 15 के मुख्य वक्ता विश्वनाथ सिंघल और वार्ड 16 के वक्ता कल्पेश अग्रवाल (Kalpesh Agrawal), वरिष्ठ नेता जगदीश मालवीय (Senior leader Jagdish Malviya), नगर मंडल अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह (Municipal Chairman Joginder Singh), पूर्व अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन (Former Chairman Dr. Neeraj Jain), पूर्व पार्षद भरत वर्मा, महिला नेत्री रेखा मालवीय, निशु पटवा, विनोद तिवारी पप्पू, प्रदीप रैकवार, दिनेश उपाध्याय, मनोज पोपली, रोमी भदौरिया, कुलदीप रघुवंशी, राजू सेन, मनीष यादव, शुभम राठौर, कमलेश, उमेश मालवीय, बबलू आशावरी, सोनू पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन नगर महामंत्री राहुल चौरे ने, आभार प्रदर्शन पूर्व पार्षद भरत वर्मा ने किया।

01 14 1

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विश्वनाथ सिंघल ने पार्टी के भारतीय जनसंघ, जनता पार्टी से भारतीय जनता पार्टी के सफर का जिक्र करके नेताओं के बलिदान को याद किया। कल्पेश अग्रवाल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं.दीनदयाल उपाध्याय के साथ ही वर्तमान पीढ़ी के नेताओं का पार्टी के प्रति योगदान को याद कर कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर पार्टी की सेवा के लिए प्रेरित किया।

वरिष्ठ नेता जगदीश मालवीय ने कहा कि आज हम अपने पूर्व के नेताओं के त्याग के कारण ही बूथ स्तर तक यह स्थापना दिवस मना रहे हैं। उन्होंने एक मजबूत नींव रखी थी जिस पर आज पार्टी की बुलंद इमारत खड़ी है। उन्होंने बताया कि 1951 में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी केन्द्रीय मंत्री थे। लेकिन, कश्मीर की अलग नीति से खफा होकर उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। एक राष्ट्र में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान उनको स्वीकार नहीं था। उन्होंने डॉ. हेडगेवार के साथ मिलकर जनसंघ की स्थापना की और फिर पार्टी ने भाजपा तक का सफर तय किया और आज हम देश और कई राज्यों में जनता की सेवा कर रहे हैं। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह ने भी संबोधित किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.