इटारसी। कोरोना वायरस सैंपल(Corona virus sample) की आज आयी रिपोर्ट(Report) में इटारसी मुख्य शहर के 9 और एक मेहरागांव पंचायत अंतर्गत नयायार्ड का मरीज पॉजिटिव आया है। इस तरह से आज कुल 10 मरीज पॉजिटिव हैं। सिविल अस्पताल(Civil hospital) से मिली जानकारी के अनुसार आज भी कोरोना का बम फूटा है। दो सोमवार को कोई रिपोर्ट नहीं आयी जबकि मंगलवार को आयी रिपोर्ट में 10 पॉजिटिव(positive) सामने आये हैं। इनमें एक मालवीय गंज, शासकीय चिकित्सालय में पदस्थ कर्मचारी, ग्यारवीं लाइन से 2, पुरानी इटारसी 1, चयन कॉलोनी 1, न्यू यार्ड 1, बंगाली कॉलोनी 1, राठी कॉलोनी 1 खेड़ा 1 और न्यास कॉलोनी का एक मरीज शामिल हैं। बताया जाता है कि यह गांधी मेडिकल कालेज से आयी रिपोट्र्स हैं, जबकि एम्स से अभी रिपोर्ट आने में वक्त लग रहा है।
Corona Update: मुख्य सिटी के 9, एक नयायार्ड का पॉजिटिव

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








