इटारसी। जिला हॉकी संघ साधारण बैठक रविवार 29 जून को दोपहर 12 बजे से फ्रेन्ड्स स्कूल सभाकक्ष में होगी।
जिला हॉकी संघ के सचिव कन्हैया गुरयानी ने बताया कि जिला हॉकी संघ के कार्यकाल में हुए आयोजन और अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा तथा आगामी कार्ययोजना के लिए इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे इस बैठक में आवश्यक रूप से शामिल हों।









