सिवनी मालवा। माहेश्वरी महिला मंडल की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन रविवार, 24 अगस्त को सुबह 11 बजे से सिवनी मालवा के सरस्वती परिसर में किया जा रहा है।
इस बैठक में नर्मदापुरम जिले के विभिन्न शहरों से मंडल की पदाधिकारी और सदस्य हिस्सा लेंगी, जिनमें बनखेड़ी, पिपरिया, शोभापुर, सोहागपुर, इटारसी, बाबई और नर्मदापुरम शामिल हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य सामाजिक और संगठनात्मक मुद्दों पर गहन चर्चा करना है। कार्यक्रम में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में उनकी भूमिका को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनीता जावंधिया (बनखेड़ी), विशिष्ट अतिथि राजश्री राठी (पिपरिया) और सम्मानीय अतिथि शिखा जावंधिया (बनखेड़ी) होंगी। बैठक में सामाजिक चर्चा के अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे, जो समाज की समृद्ध परंपराओं को दर्शाएंगे। इसके साथ ही, सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ सामाजिक बंधुओं का सम्मान भी किया जाएगा। यह आयोजन आपसी समन्वय और संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।









