- – हिमांशु जैन नर्मदापुरम, अंजलि जोसेफ जोनाथन हरदा सीईओ होंगी
इटारसी। मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुछ अधिकारियों के स्थानांतरण किये हैं। इनमें नर्मदापुरम जिला पंचायत सीईओ और हरदा सीईओ का तबादला किया है।
नर्मदापुरम के जिला पंचायत सीईओ सोजानसिंह रावत को सीईओ जिला पंचायत ग्वालियर बनाया है तो उनके स्थान पर हिमांशु जैन सीईओ जिला पंचायत शिवपुरी से यहां आ रहे हैं। इ
सी तरह से अंजलि जोसेफ जोनाथन उपसचिव मध्यप्रदेश शासन तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार को हरदा जिला पंचायत सीईओ बनाया है। अंजलि जोसेफ इटारसी एसडीएम रह चुकी हैं। इसी तरह से पिपरिया में अनुविभागीय राजस्व के पद पर आकिव खान सहायक कलेक्टर मंडला को स्थानांतरित किया है।









