इटारसी। खेल जगत से जिले के लिए गौरवशाली क्षण आया है। दुबइ में 11 से 16 फरवरी तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय सेस्टोबॉल टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में नर्मदापुरम के साहिल सिंह सिसोदिया और वेदांत पटेल का चयन हुआ है।
साहिल पूर्व में विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं, जबकि मेहरागांव निवासी वेदांत राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ी हैं। खिलाडिय़ों का प्रशिक्षण शिविर 6 फरवरी से हैदराबाद में लगेगा। कोच उत्कर्ष मालवीय और खेल प्रेमियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है।









