नर्मदापुरम। गरीब बच्चे भी दीवाली मना सके इसके लिए नगर पालिका द्वारा किए जा रहे प्रयास सफल हो रहे हैं। उनके लिए बाजार क्षेत्र में बनाए गए नेकी दीवार शुभ लाभ काउंटर पर नागरिकों, व्यापारियों और ग्राहकों द्वारा दीपावली से संबंधित सामग्री जमा कराई गई थी।
एकत्र की गई सामग्री को दीपावली पर नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा गरीब बच्चों को वितरित की गई। साथ ही बच्चों को नए कपड़े वितरित किए। उनके बीच पहुंचकर दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत, सुरेश सराठे आदि उपस्थित थे। बच्चे हुए बेहद खुश नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती यादव ने बताया कि दीपावली पर बड़ी पहाडिय़ा के पास स्थित बस्ती में पहुंचकर गरीब बच्चों में एकत्र सामग्री वितरित की गई।
इस दौरान बच्चे खुशी से झूम उठे। उनकी खुशी देखकर मन प्रसन्न हो गया। बच्चों को फटाखा सामग्री, पूजन सामग्री तथा मूर्ति सहित सभी प्रकार की दीपावली से संबंधित सामग्री प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि साथ ही घरों-घर जाकर सामग्री प्रदान की गई। वहां के नागरिक भी बेहद खुश हुए।








