तीरंदाजी के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में खिलाडिय़ों से मिलने पहुंचे डीके विद्यार्थी

Post by: Rohit Nage

इटारसी। आज आर्चरी (Archery) के महागुरु डीके विद्यार्थी (DK Vidyarthi), उपाध्यक्ष भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा इटारसी (Itarsi) ने लोक शिक्षण संचनालय द्वारा संचालित तीरंदाजी नोडल खेल विद्यालय में पहुंचकर खिलाडिय़ों से हाल जाने। लगभग 2 घंटे का समय प्रशिक्षण स्थल पर खिलाडिय़ों के साथ व्यतीत किया, बारीकियां से खेल के प्रति उनकी रुझान और उनके मन के भाव को जाना, साथ ही तीरंदाजी खेल की नई तकनीक से भी परिचित कराया। उन्होंने खिलाडिय़ों के उमंग और उत्साह को देखते हुए खिलाडिय़ों को हर संभव मदद देने की बात भी कही।

खिलाडिय़ों को एरो से लेकर बो तक उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। विद्यार्थी ने कहा खिलाडिय़ों की मेहनत और लगन को देखते हुए लगता है कि यह खिलाड़ी एक दिन राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे। उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष भी ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में रिचपाल सिंह तीरंदाजी भारतीय टीम कोच भी खिलाडिय़ों के बीच पहुंचे एवं उन्हें तीरंदाजी की बारीकियों को भी सिखाया था।

रिचपाल सिंह (Richpal Singh) भारतीय तीरंदाजी कोच (Archery Indian Team Coach) इटारसी के खिलाडिय़ों से इतने प्रभावित हुए थे, कि आज भी मोबाइल (Mobile) के माध्यम से इटारसी के खिलाडिय़ों की कमियों को दूर करने के संबंध मार्गदर्शन देते हैं। प्रशिक्षण के समय अश्वनी मालवीय (Ashwani Malviya) तीरंदाजी नोडल खेल विद्यालय पुरानी इटारसी, मुस्कान कश्यप (Muskan Kashyap), आंसू जायसवाल (Aansoo Jaiswal), माया गावंडे (Maya Gawande), दिव्या धुर्वे (Divya Dhurve), निकिता (Nikita), प्रेरणा (Prerna), नंदनी (Nandini) सहित प्रशिक्षण स्थल पर आने को खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!