इटारसी। शांतिधाम शमशान घाट (Shantidham Crematorium) गोकुल नगर खेड़ा में स्वर्गीय दीपचंद धारगा (Deepchand Dharga) के सुपुत्र अभिषेक धारगा (Abhishek Dharga) एवं अभिदीप धारगा (Abhideep Dharga) ने अपने नानाजी हरिनारायण कपूर (Harinarayan Kapoor) की स्मृति में कुछ आवश्यक सामग्री भेंट की है।
समिति को सौंपी सामग्री में शवों को अंतिम संस्कार स्थल तक ले जाने के लिए एक स्टील स्ट्रेचर, 12 नग मग, 12 नग बाल्टी, 12 झाड़ू सहित अस्थि संचय सामग्री दान दी। इस अवसर पर अभिषेक धारगा, अभिदीप धारगा( छोटू) मनोज गालर (Manoj Gallar), संजय भारती (Sanjay Bharti), राजेंद्र (मुन्ना) तोमर (Rajendra (Munna) Tomar) उपस्थित थे। शांति धाम समिति के कार्यकारी सदस्य प्रमोद पगारे (Pramod Pagare), प्रबंधक घनश्याम तिवारी (Ghanshyam Tiwari) ने सामग्री प्राप्त की। श्री पगारे में दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
शांतिधाम समिति को दान की सामग्री


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








