शुक्रवार, जुलाई 5, 2024

LATEST NEWS

Train Info

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित होंगे डॉ. अजय निगम

नर्मदापुरम। ओएसिस विश्व रिकार्डस (Oasis World Records) (भारत सरकार) द्वारा नर्मदापुरम (Narmadapuram) के डॉ. अजय निगम (Dr. Ajay Nigam) को मिसाइलमेन ऑफ इंडिया (Missilemen of India), भारत रत्न, पूर्वराष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड (Dr. APJ Abdul Kalam Award) से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान डॉ. कलाम के 92 वे जन्मदिन 15 अक्टूबर को राजधानी नई दिल्ली (New Delhi) में विभिन्न देशों के दूतावास के राजदूतों के मुख्य आतिथ्य में, भारतीय सेना के कमीशन्ड आफीसर्स, भारतीय पुलिस सेवा एवं प्रशासनिक सेवा अधिकारियों, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के ग्रैंडसन सोमनाथ बोस तथा गणमान्य नागरिकों के आतिथ्य में प्रदान किया जाएगा।

शासकीय नर्मदा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नर्मदापुरम के पूर्व छात्र डॉ. अजय निगम ने प्रथम विश्व रिकार्ड सन् 2019 में, विश्व का सबसे बड़ा एस्ट्रोनॉमिकल इंग्लिश कैलेण्डर एक करोड़ आठ लाख वर्ष का मैथमेटिक्स लॉजिक फेक्ट का उपयोग करके एस्ट्रोनॉमिकल रूल्स पर आधारित एक सौ पैंतीस फीट लंबी ऑयवरी शीट पर विकसित किया था। जिसके सत्यापन में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संजय चौधरी (मैथमेटिक्स एवं कम्प्यूटर साइंस), प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. एससी हर्णे (कामर्स) तथा प्राचार्य डॉ. ओएन चौबे का सहयोग सराहनीय रहा।

दूसरा विश्व रिकार्ड सन् 2021 में, विश्व के सबसे अधिक 27 देशों की पृथ्वी के दक्षिणी ध्रुव अंटार्कटिका से लेकर उत्तरी धु्रव ग्रीनलैण्ड तक रीयलस्टिक पेंटिग्स विश्वपर्यावरण पर आधारित बनाया जिसका सत्यापन वीडियो रिकार्डिंग पर आधारित था। आदिवासी जनजाति क्षेत्र राजाबरारी इस्टेट हॉस्पिटल, तहसील टिमरनी, जिला हरदा (मप्र) में तीन वर्ष नि:शुल्क होम्योपैथी चिकित्सा सेवाएं सन् 1997-98 में मेडीकल आफिसर डॉ. एसएन सहायक रिटायर्ड सिविल सर्जन बंबई के साथ एवं सन् 2008-10 में ऑल इंडिया इन्सटीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंस (एम्स) नई दिल्ली के रिटायर्ड सीनियर मेडीकल आफिसर डॉ. संदीप सलुजा के साथ दी थीं।

Royal

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!