नर्मदापुरम। नगर के प्रख्यात संतूर वादक डॉ चंदन मंडल मलेशिया में संतूर वादन करेंगे। सोमवार 19 मई को मलेशिया रवाना होकर 23 मई को मलेशिया के शतानंद ऑडिटोरियम ञ्जस्न्र में अपने गुरु पंडित तरुण भट्टाचार्य के साथ पहली बार अपनी प्रस्तुति देंगे। तबला पर प्रख्यात तबला वादक पंडित प्रोसेनजीत पोद्दार संगत देंगे।
हिंदुस्तान आर्ट एवं म्यूजिक सोसाइटी कोलकाता एवं हाई कमीशन ऑफ इंडिया कुआलालंपुर मलेशिया के संयुक्त तत्वावधान में प्रस्तुति होगी। विशेष आमंत्रण पर जाने वाले डॉ मंडल पूर्व में भी देश विदेश के अलावा दूरदर्शन पर भी संतूर वादन कर चुके हैं। डॉ मंडल को मलेशिया प्रस्तुति के आमंत्रण पर समेरिटन्स परिवार के डॉ. आशुतोष शर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष डॉ. अखिलेश खंडेलवाल, रुपेश राजपूत, विशाल दीवान,मनीष परदेशी, कमल चव्हाण, सहित इष्ट मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।









