---Advertisement---

डॉ जोशी को राष्ट्रपति के पुलिस प्रशंसा मैडल से सम्मानित किया जाएगा

By
On:
Follow Us

इटारसी। नगर इटारसी में जन्म लेने वाले तथा यहीं पर अपनी शिक्षा प्राप्त करने वाले डॉ. दिनेश जोशी (Dr. Dinesh Joshi) थाना प्रभारी इओडब्लू भोपाल को इस वर्ष 15 अगस्त को लाल परेड ग्राउंड भोपाल (Bhopal) में स्वाधीनता समारोह 75 वे अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रपति के पुलिस प्रशंसा मैडल (Police Commendation Medal) से सम्मानित किया जाएगा। डॉक्टर दिनेश जोशी ने अपने सेवाकाल में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उनको पुलिस स्टेशन सेेवा मैडल मिलने पर इटारसी के नागरिक और उनके मित्र जनों ने उनको बधाई भी दी हैै।

डॉ. जोशी का जन्म 4 मार्च 1965 को इटारसी शहर के शासकीय हॉस्पिटल में हुआ था। पिता स्वर्गीय रामाधार जोशी एक किसान थे एवं पूर्व सांसद सरताज सिंह के ठेकेदारी के काम को संभालते थे। दिनेश अपने मां-बाप की इकलौती संतान हैं। जब वे 9 वर्ष के थे, तब उनकी मां श्रीमती सुमन जोशी का निधन हो गया था। ऐसी परिस्थिति में दादी स्वर्गीय मिश्रीबाई एवं चाची ताराबाई ने डॉ. दिनेश जोशी की स्कूली शिक्षा कराई। चाची का स्वर्गवास भी कुछ ही दिनों में हो गया।

डॉक्टर दिनेश जोशी की प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर इटारसी (Saraswati Shishu Mandir Itarsi) में चौथी कक्षा तक हुई। तत्पश्चात देशबंधु स्कूल में पांचवी पास करके फ्रेंड्स स्कूल मैं पढ़ाई पूरी करके एमजीएम कॉलेज से बीकॉम, एम कॉम अर्थशास्त्र से किया। तत्पश्चात इंदौर जाकर अपने मामा सुरेश गुरु के साथ रहकर इंदौर के क्रिश्चियन कॉलेज से एलएलबी की और इसी दौरान पुलिस की उपनिरीक्षक की परीक्षा पास कर 1991 में उप निरीक्षक पद के लिए चयन हुआ।

इसी दौरान उप निरीक्षक की परीक्षा पास कर 31 जुलाई 1991 को जवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर (Jawahar Lal Nehru Police Academy Sagar) से विधिवत ट्रेनिंग ली और 18 सितंबर 1992 को पास आउट होकर अपनी प्रारंभिक नौकरी इंदौर जिले से शुरू की।  नौकरी इंदौर से प्रारंभ कर नौकरी की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की। पहली बार में ही पुलिस के एक अधिकारी के बेटे को 70 मोटरसाइकिल के साथ चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। उन्होंने खंडवा, जगदलपुर, बस्तर छत्तीसगढ़ भोपाल ,उज्जैन और जबलपुर जिले में ईमानदारी और मेहनत के साथ अपना काम किया। उन्होंने नौकरी के दौरान अपराधियों में भय रखा और आम आदमी बिना डर के अपनी बात कह सकता था और उसको उन्होंने यथासंभव सहयोग किया।

अनेक पुरस्कार मिले

डॉक्टर दिनेश जोशी को बस्तर एवं भोपाल जिले में वन्य प्राणी संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के परिणाम स्वरूप वर्ष 2005 में मध्यप्रदेश शासन द्वारा अमृता देवी विश्नोई प्रशस्ति पत्र प्रदान किया । इसी तरह वर्ष 2009 में तत्कालीन वन मंत्री सरताज सिंह से शहीद अमृता देवी विश्नोई पुरस्कार के रुप में प्रशस्ति पत्र एवं नगद ₹5000 प्राप्त किये। डॉक्टर दिनेश जोशी को सेवा के दौरान कार्य उच्च कोटि का पाया जाने से पुलिस महानिदेशक (Director General of police) प्रशस्ति पत्र वर्ष 2021 में प्रदान किया गया।

डॉक्टर जोशी को सेवाकाल के दौरान खंडवा, बस्तर ,जगदलपुर, भोपाल मैं कई बार सर्वश्रेष्ठ थाना प्रभारी का पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। उनको अब तक 400 से ज्यादा बार पुरस्कार प्राप्त हो चुके है। उन्होंने अनुसूचित जाति जनजाति क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर कई प्रकरणों में डीएसपी अजाक रहते हुए आरोपियों को सजा करबाई। वर्ष 2015 से 2018 तक डीएसपी अजाक टू भोपाल में कार्य किया।एवं जबलपुर में भी पदस्थ रहे। उनकी भोपाल जिले में ईओडब्ल्यू में पदस्थापना होने के बाद 3 वर्षों से पूरे मध्यप्रदेश के थाना प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपने काम के दम पर मध्य प्रदेश पुलिस में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

अपने लगभग 30 वर्ष के सेवाकाल में साफ-सुथरी छवि और सराहनीय कार्य के परिणाम स्वरूप मध्यप्रदेश शासन द्वारा राष्ट्रपति का पुलिस मेडल सराहनीय सेवाओं के लिए प्रस्ताव भेजा जिसे भारत सरकार द्वारा मान्यता देते हुए राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवाओं का पुलिस मैडल 25 जनवरी 2022 को घोषित किया गया था। राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक 15 अगस्त 2022 को मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर दिनेश जोशी को प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रपति का सराहनीय पुलिस सेवा मेडल मिलने पर उन्होंने अपने नगर इटारसी के सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वह आज जो कुछ भी है इटारसी के कारण है। डॉक्टर दिनेश जोशी एक अच्छे कलाकार भी है संगीत से उनका बेहद लगाव है तथा इटारसी के संगीत के कार्यक्रम में वह कभी आना नहीं भूलते यहां तक की अपने मित्रों से भी वह निरंतर मिलने का प्रयास करते हैं निश्चित ही डॉक्टर दिनेश जोशी को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर इटारसी भी प्रसन्न है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.