इटारसी। आरोग्य भारती के अखिल भारतीय प्रतिनिधि मंडल सम्मेलन में नर्मदापुरम के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राजेश शर्मा को एक महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। केरल के कोच्चि में आयोजित इस सम्मेलन में डॉ. शर्मा को ‘आध्यात्मिक स्वास्थ्य के अखिल भारतीय प्रमुख’ और ‘राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य’ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. शर्मा अब मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष के साथ-साथ इन नए दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे।

यह सम्मेलन पूरे देश से आए आरोग्य भारती के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हुआ, जिसमें संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। सम्मेलन का उद्घाटन केरल के राज्यपाल श्री राजेंद्र आर्लेकर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णा गोपाल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर आरोग्य भारती के मध्य भारत प्रांत के संगठन सचिव मुकेश दीक्षित, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मिहिर झा और नर्मदापुरम जिले के सचिव राकेश चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।








