---Advertisement---

गांधी मैदान (Gandhi Ground) के बाहर नाली निर्माण शुरु, खिलाड़ियों (Players) ने माना विधायक का आभार

By
On:
Follow Us

इटारसी। हॉकी खिलाडिय़ों (Hockey players) की वर्षों पुरानी मांग पर विधायक (MLA) के निर्देश पर काम प्रारंभ हो गया है। गांधी मैदान (Gandhi Maidan) के भीतर की नाली को वहां से बंद करके बाहर से बनाने का काम आज प्रारंभ हो गया। विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (Dr. SItasaran Sharma, MLA) के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि के तौर पर जगदीश मालवीय, राजा तिवारी, राकेश जाधव, राहुल चौरे ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और नाली निर्माण का काम प्रारंभ कराया।
गांधी मैदान में नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ होने पर खिलाडिय़ों और हॉकी संघ (Hockey Sangh) के सदस्यों ने विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा, एसडीएम एमएस रघुवंशी (SDM, MS Raghuwanshi) और सीएमओ हेमेश्वरी पटले (CMO Hemeshwari Patale) का आभार व्यक्त किया है। खिलाडिय़ों ने भाजपा नेताओं का मैदान पर ही पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनका काम प्रारंभ कराने पर आभार जताया।
बता दें कि जिला हॉकी संघ के पदाधिकारी वर्षों से नाली को मैदान से बाहर करने की मांग कर रहे थे। सचिव कन्हैया गुरयानी (Secretary Kanhaiya Gurayani) खिलाडिय़ों की समस्या के लिए कई सालों से संघर्ष कर रहे थे जिसके परिणाम स्वरूप आज विधायक डॉक्टर सीता सरन शर्मा के निर्देश पर नगरपालिका ने गांधी मैदान की नाली ग्राउंड के बाहर से बनाना प्रारंभ कर दिया है। हॉकी खिलाडिय़ों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा नेता जगदीश मालवीय सहित उनकी टीम का सम्मान किया।

वरिष्ठ खिलाड़ी सर्वजीत सिंह सैना ने कहा कि वास्तव में यह सम्मान सारे शहर का है। जब भी कोई अतिथि या बाहर के खिलाड़ी हमारे शहर में आते थे, तो इस नाली को देखकर आश्चर्यचकित होते थे। हम सब खिलाडिय़ों को भी बहुत बुरा लगता था, लेकिन आज विधायक सीतासरन शर्मा के विशेष प्रयासों से यह कलंक हमारे ग्राउंड से हट गया। इसके लिए हम सभी खिलाड़ी शहर के सभी जनप्रतिनिधियों के बहुत बहुत आभारी हैं।

हॉकी होशंगाबाद के सचिव कन्हैया गुरयानी ने कहा कि खेल जगत की वर्षों पुरानी मांग को तत्परता से पूर्ण करने पर शहर के खिलाड़ी हमारे नेतृत्व का दिल की गहराईयों से शुक्रगुजार हैं। गांधी स्टेडियम के भीतर बनी नाली वर्षों से नासूर की मानिंद थी। खिलाडिय़ों की लगातार कोशिश थी कि यह नाली मैदान के बाहर हो, क्योंकि इससे हॉकी, क्रिकेट, फुटबाल खिलाडिय़ों की न सिर्फ गेंदें खराब हो रही थीं, बल्कि उनको गंदगी के कारण मानसिक पीड़ा भी होती थी। हमारे जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पीड़ा को समझा, भावनाओं की कद्र करते हुए इस नाली को बाहर करने में अपनी भूमिका निभायी और खिलाडिय़ों का भरोसा जीता है। हम विधायक आदरणीय डॉ.सीतासरन शर्मा जी, एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी जी, नगर पालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटले जी का दिल की गहराईयों से शुक्रिया करते हैं और उम्मीद करते हैं कि खिलाडिय़ों की परेशानियों को समझते हुए आगे भी इसी तरह से हमारी समस्याओ का निदान करते रहेंगे।

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.