इटारसी। आज 06 जून को नर्मदा क्लब हबीबगंज में भोपाल मंडल का 69 वॉ रेल सप्ताह समारोह मण्डल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल के सभी शाखा पदाधिकारी की मौजूदगी में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए रेल सेवा पुरस्कार का वितरण किया गया।
इसी समारोह में मंडल के अलग अलग विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया। पूरे मंडल में लोको रनिंग संवर्ग में इटारसी में पदस्थ लोको पायलट दीपक कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य के मंडल रेल प्रबंधक ने प्रशस्ति पत्र, मैडल, ट्रॉफी एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया।
शाखा पदाधिकारी सचिन शर्मा ने इनकी कार्यशैली की प्रशंसा की और आगे भी ऐसे ही उत्कृष्ठ कार्य करते रहने हेतु प्रेरित किया गया। इटारसी के लोको पायलट को सम्मान मिलने से इटारसी के सभी रनिंग स्टॉफ काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और उन सभी ने दीपक कुमारको बधाई प्रेषित की है।