इटारसी। आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे बारह बंगला (Barah Bungalow) स्थित बेस किचिन (Base Kitchen) के पास दो युवकों ने में विवाद के बाद एक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक युवक की जांघ और पैरों में गंभीर चोट आयी है।
युवक सौरभ सिंह तोमर, निवासी 12 बंगला चाकू के हमले से घायल हो गया। सौरभ के साथियों ने घायल अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल (Government Hospital) में भर्ती कराया। घायल के दोनों पैरों में आरोपियों ने चाकू से हमला किया था। घायल सौरभ की शिकायत पर थाना इटारसी (Thana Itarsi) में आरोपी राहुल भदौरिया एवं अक्कू पटेल के खिलाफ धारा 324,323,294,506,34 का मामला दर्ज हुआ है। आरोपियों ने सौरभ पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू एवं डंडे से हमला किया था।
रंजिशवश युवक पर चाकुओं से हमला, पैरों में किये वार


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







