इटारसी। जीटी एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला रेलयात्री का ट्रेन में भूलवश छूटा मोबाइल जीआरपी की सक्रियता से महिला को मिल गया है। महिला ने जीआरपी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। महिला रेलयात्री दीप्ति माहेश्वरी जीटी एक्सप्रेस 12616 से ग्वालियर से नर्मदापुरम की यात्रा कर रही थी।
ट्रेन के एस-1 कोच में सीट नंबर 74 में सैमसंग का मोबाइल चार्ज के साथ लगा हुआ ट्रेन में भूलकर उतर गई। याद आने पर उसकी सूचना जीआरपी थाने इटारसी को दी गई। जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे एवं उनकी टीम की सक्रियता से मोबाइल को जीटी ट्रेन से इटारसी में उतारा।
महिला यात्री दीप्ति माहेश्वरी ने बताया एक कार्यक्रम में सिवनी मालवा जा रही थी, ग्वालियर से रवाना होकर मैं नर्मदापुरम में उतरकर बस से सिवनी मालवा पहुंची। मुझे मेरा मोबाइल प्राप्त हो गया मैं जीआरपी थाना प्रभारी एवं पूरी टीम को धन्यवाद प्रेषित करती हूं।








