इटारसी। मध्य प्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आठवां राष्ट्रीय पोषण माह के समापन अवसर पर सेक्टर पथरोटा एक कार्यक्रम आयोजित किया। पर्यवेक्षक चेतना ढीवरे ने बताया कि आईटीआई प्रिंसिपल तनवीर कुमार नंदनवार एवं एम एल अमरोही की सहमति से आईटीआई के विद्यार्थियों को पोषण माह की विस्तृत में जानकारी दी।
आज की थीम जंक फूड जागरूकता सत्र मोटापा एवं सीबीइ गतिविधि पर आधारित थी जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं को जंक फूड जैसे मैगी, पास्ता, बर्गर, नूडल्स, चिप्स, कुरकुरे एवं पैकेट बंद फूड को खाने में न शामिल करने की सलाह देकर इनके सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी।
सभी को मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, मक्का, रागी, कोदो, कुटकी आदि का सेवन अपने खाने में अधिक से अधिक करने को कहा। आईटीआई से राहुल कटारिया ने छात्रों को पौष्टिक आहार हरी साग सब्जी एवं मौसमी फल खाने के बारे में बताया। सभी को राष्ट्रीय पोषण माह की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में आईटीआई से अर्पिता राजपूत, रश्मि सूर्यवंशी, राजकुमार, राहुल कटारिया एवं पंकज दुबे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रूपा, सरोज, नीति, आरती, कीर्ति उपस्थित रहे।








