नर्मदापुरम। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रतापसिंह के साथ जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पौधरोपण कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला, नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, भाजपा हंस राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित थे। ध्यान रहे कि सोपास द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के संपन्न होने के बाद नर्मदा महाविद्यालय परिसर में यह पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया था।








