---Advertisement---

दशहरा 2021: गांधी मैदान में जला रावण का पुतला

By
Last updated:
Follow Us

हजारों लोग दशहरा उत्सव देखने पहुंचे गांधी मैदान

मां दुर्गा, काली की पूजा के बाद किया रावण दहन

इटारसी। कोरोना गाइड लाइन के कारण इस वर्ष भी गांधी मैदान पर रामलीला मंचन तो नहीं हो सका लेकिन दशहरा उत्सव (Dussehra festival) का उत्साह देखते ही बनता था। इस वर्ष हजारों दर्शक दशहरा उत्सव देखने गांधी मैदान पहुंचे। हालांकि जब कोरोना नहीं था, उस वक्त जितनी भीड़ तो नहीं थी। लेकिन, उससे महज दस से पंद्रह फीसदी भीड़ ही कम रही। हजारों लोगों की मौजूदगी में रावण दहन (Ravan Dahan) का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मैदान के बाहर से और आसपास के भवनों से भी लोगों ने रावण दहन देखा।
दशहरा मैदान पर रात 8:30 बजे के बाद रावण दहन हो सका था। दुर्गा चौक की दुर्गा जी (Durga ji, durga chouk) की प्रतिमा और गुरुद्वारा की काली जी Kali ji, Guruswara) की प्रतिमा को मैदान में लाना आवश्यक था। क्योंकि श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान शक्ति की भक्ति के बाद ही रावण दहन करते हैं। इस परंपरा को निभाया गया। दोनों स्थानों की प्रतिमा आने के बाद पूजा-अर्चना हुई और फिर रावण दहन का कार्यक्रम किया। इस वर्ष रावण का पुतला बहुत छोटा बना था।

जल्द ही श्रीराम मंदिर बनेगा
दशहरा उत्सव के समारोह का संबोधित करते हुए विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (Dr, Sitasaran Sharma, MLA hoshangabad) ने कहा कि इस उत्सव के माध्यम से हम त्रेता युग की याद करते हैं। आज अन्याय पर न्याय, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। उन्होंने सभी नागरिकों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की आधारशिला रख दी है, जल्द ही प्रभु का मंदिर बनकर तैयार होगा।

श्रीराम का राज्याभिषेक
रावण दहन कार्यक्रम के बाद सभी अतिथियों विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (Dr, Sitasaran Sharma, MLA hoshangabad),आरएसएस के विभाग प्रचारक शिवशंकर, एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी (Madan Singh Raghuwanshi, SDM Itarsi), मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले (Hemeshwari Patle, CMO), एसडीओपी महेन्द्र मालवीय (Mahendra Malviya, SDOP), तहसीलदार राजीव कहार, नायब तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर, टीआई रामस्नेह चौहान Ramsnehi Chouhan, Thana Prabhari Itarsi), गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान जसबीर सिंघ छाबड़ा, भाजपा नेता जगदीश मालवीय, भरत वर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजा तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कल्पेश अग्रवाल, अभिषेक तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। स्वागत उद्बोधन एसडीएम एमएस रघुवंशी ने दिया। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया।

स्थानीय कलाकार बने पात्र
इस वर्ष रामलीला का मंचन तो नहीं किया गया। लेकिन, अंतिम दिन रावण दहन और अन्य परंपरा निभाने के लिए स्थानीय कलाकारों ने श्रीराम-सीता, लक्ष्मण, हनुमान, भरत और शत्रुघ्न की भूमिका अदा की। इन कलाकारों ने भी माता भगवती की पूजा-अर्चना की और इन्हीं कलाकारों के साथ अतिथियों द्वारा श्रीराम राज्याभिषेक भी किया गया।

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.