इटारसी। केंद्र सरकार की श्रमिक नीतियों के विरोध में भारतीय मजदूर संघ के देशव्यापी आंदोलन के तहत नर्मदापुरम जिले में भी जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
प्रधानमंत्री और श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन
इस आंदोलन के दौरान भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सभी विभागों के कर्मचारी संगठनों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रत्येक जिले के कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय श्रम मंत्री के नाम एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा। इस मांग पत्र में श्रमिकों के हितों की रक्षा करने और वर्तमान नीतियों में सुधार करने की मांग की है।
मध्य क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष हरिहर दास वैष्णव के निर्देशन और मार्गदर्शन में बिजली कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आंदोलन में इटारसी से अध्यक्ष राकेश मेहरा, विद्याभूषण ठाकरे, इंद्रजीत झरिया, मनोज चौधरी, साहिल धुर्वे, अखिलेश शुक्ला, राकेश चौर, कमल उवनारे और प्रदीप दुबे, नर्मदापुरम से क्षेत्रीय अध्यक्ष पुलिन शास्त्री, पंकज पांडे, आरके कुशवाहा, पिपरिया से अध्यक्ष अमित पांडे सहित संगठन के अनेक सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए।









