इटारसी। नगर पालिका (Municipality) के अतिक्रमण विरोधी अमले ने आज यहां शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सूरजगंज (Government Girls Higher Secondary School Surajganj) की बाउंड्री के सामने लगे चाट-पकोड़े, फुलकी और अन्य खानपान की दुकानें हटा दीं। कुछ दिन पूर्व कन्या शाला में हुए एक कार्यक्रम में प्राचार्य अखिलेश शुक्ला (Principal Akhilesh Shukla) ने तीन मांगें रखी थीं जिनमें एक मांग अतिक्रमण संबंधी भी थी। आज नगर पालिका ने पहले इन दुकानदारों को नोटिस दिये और आज नपा के अमले ने इन दुकानों को सख्ती से हटा दिया।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में हॉकी किट वितरण कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) और नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे की उपस्थिति में अपने उद्बोधन में स्कूल बाउंड्री के सामने अतिक्रमण का मामला उठाते हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। अतिक्रमण हटाने के बाद इन्हें नगर पालिका के साइड वाली रोड पर व्यवस्थित किया जाएगा, नगर पालिका के साइड वाली रोड पर ज्यादातर दुकानें पहुंचा दी गई हैं, जहां गणेश जी की मूर्ति और दीवाली पर फूल पत्तियों की दुकानें लगायी जाती हैं।
इनका कहना है….
यहां यातायात को लेकर भी परेशानी आती थी, इनको हटाया नहीं जा रहा है बल्कि नगर पालिका के साइड वाली रोड पर शिफ्ट करके व्यवस्थित किया जा रहा है।
पंकज चौरे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद









