---Advertisement---

नगरपालिका द्वारा नगर में सख्ती से हटाए जा रहे अतिक्रमण

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। त्योहारों के मद्देनजर नगरपालिका के अतिक्रमण दल द्वारा नगर की यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए मार्ग से अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। सड़क अवरूद्ध करने वालों को पूर्व में कई बार समझाइश भी दी चुकी है।

अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नगर की यातायात व्यवस्था दुरुस्थ करने की कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण दल प्रभारी श्री राजपूत ने बताया कि बुधवार को आदमगढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया है।

इसके अलावा सतरस्ते स्थित फल एवं सब्जी के ठेले वालों को अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया। साथ ही नागरिकों को समझाइश दी गई कि किसी प्रकार से मार्ग अवरूद्ध न करें। व्यवसाय अपने निर्धारित स्थान पर ही करें। अब अतिक्रमण हटाने के साथ ही जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी अतिक्रमणकर्ता की होगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.