---Advertisement---

नाला मोहल्ला में पानी निकासी में बाधा बन रहे अतिक्रमण जेसीबी से तोड़े

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। नगर पालिका ने आज नाला मोहल्ला के वार्ड 24, 25 और 26 में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ऋतु मेहरा के नेतृत्व में नालियों पर किया अतिक्रमण जेसीबी से हटाया। पूर्व में इन लोगों को तीन बार नोटिस भी दिये गये थे। दो दिन पूर्व ही सीएमओ श्रीमती मेहरा ने यहां के लोगों को नालियों अतिक्रमण हटाने को मौखिक कहा था, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया तो आज नगर पालिका ने स्वयं जाकर अतिक्रमण तोड़ दिये।

दरअसल नालियों पर अतिक्रमण होने से जल की निकासी नहीं हो पा रही थी और वार्ड में जलभराव की समस्या बन गयी थी। अनेक लोगों ने अपनी दुकानों के सामने नालियों पर पक्का अतिक्रमण करके जल निकासी का रास्ता अवरूद्ध करके रखा था। दो दिन पूर्व सीएमओ ने यहां का निरीक्षण करके सभी को स्वयं ही अतिक्रमण हटाने की समझाईश दी थी। आज नगर पालिका का अमला पहुंचा और वहां जाकर पक्के अतिक्रमण तोड़े गये।

सीएमओ ने कहा कि मेन नालियों पर पक्के अतिक्रमण होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। लोगों को समझाईश दी थी, उन्होंने स्वयं नहीं हटाए तो आज हम अपनी तकनीकि टीम के साथ पहुंचे और पक्के बनाये अतिक्रमण तोड़े हैं। इस दौरान कहीं कोई समस्या नहीं आयी। सभी को समझाईश दी है कि दोबारा अतिक्रमण न करें, बारिश में जलजमाव की स्थिति न बने, इसलिए नालियों का साफ रहना जरूरी है, उस पर कोई अतिक्रमण न करे। उन्होंने कहा कि सभी नालियों को मुख्य नाले से जोड़ा जाएगा।

बता दें कि बारिश का दौर प्रारंभ हो चुका है। ऐसे में दुकानदारों द्वारा पक्का निर्माण करने से वार्ड 25 में बेक वाटर का निकास नहीं हो पाता है, बल्कि सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। इस दौरान तकनीकि विभाग से उपयंत्री आदित्य पांडेय, स्वच्छता विभाग से कमलकांत बडग़ोती, जगदीश पटेल, पार्षद कुंदन गौर, शुभम गौर, भी मौजूद रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.