इटारसी। शहर के सराफा बाजार स्थित 55 वर्षों से विश्वसनीय मोलासरिया ईएनटी क्लिनिक में अब आधुनिक चिकित्सा सेवाएं और विस्तार ले रही हैं। क्लिनिक प्रबंधन ने जानकारी दी कि अब क्षेत्र के मरीजों को कान, नाक और गले की गंभीर समस्याओं के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने होंगे।
गांधी मेडिकल कॉलेज, हमीदिया अस्पताल के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं एम्स भोपाल के पूर्व सीनियर रेजिडेंट डॉ. हर्षित वड़बुदे (गोल्ड मेडलिस्ट) अब प्रत्येक रविवार सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक क्लिनिक में मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे। डॉ. वड़बुदे विशेष रूप से सुनने की क्षमता, साइनस और गले से जुड़ी जटिल समस्याओं के विशेषज्ञ माने जाते हैं। मरीज क्लिनिक के मोबाइल नंबर 9893048144 पर संपर्क कर अग्रिम बुकिंग करा सकते हैं।









