इटारसी। राहत वेलफेयर सोसाइटी में एमएसएमई और सीआईडीसी नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित एक सप्ताह के मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन हुआ।
निदेशक निदा फरहीन और राज्य समन्वयक डॉ. अहमद फैजान इनाम की मौजूदगी में प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम में युवाओं को बिजनेस मैनेजमेंट, सरकारी वित्तीय योजनाओं और मार्केटिंग की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकें। इस दौरान मोहम्मद हुजैफा अनस, स्वाति, मनीषा और अन्य समन्वयक उपस्थित रहे। सोसाइटी का लक्ष्य युवाओं को उद्यमिता के प्रति प्रेरित कर आत्मनिर्भर बनाना है।










