---Advertisement---

इवेंजिलीकल लूथरन चर्च : महिलाओं के त्याग और समर्पण पर विशेष संदेश

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज इवेंजिलीकल लूथरन चर्च में रविवार की नियमित आराधना के साथ महिलाओं के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान चर्च के पासवान रेवरेंट राहुल दास ने बाइबल पर आधारित संदेश देते हुए महिलाओं के विशेष योगदान, समर्पण, त्याग और प्रेम पर प्रकाश डाला।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी प्रेम, शक्ति, धैर्य और त्याग का अद्भुत स्वरूप है। वह न केवल जीवन को संस्कारित करती है, बल्कि परिवार को स्नेह और समाज को एक नई दिशा प्रदान करती है। इस अवसर पर चर्च के संडे स्कूल के बच्चों, युवक-युवती संघ के सदस्यों और भ्राता समाज द्वारा महिलाओं का विशेष सम्मान किया गया। चर्च के समस्त सदस्यों ने महिलाओं के अथक परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

फ्रेन्ड्स चर्च : नारी शक्ति का उत्सव

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2026 के अवसर पर फ्रेन्ड्स चर्च इटारसी में कार्यक्रम आयोजित किया। मासिक सभा के लेखक शालीन दास ने जानकारी देते हुए बताया कि इस खास दिन पर चर्च आने वाली सभी महिलाओं का स्वागत पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर किया। कार्यक्रम के दौरान चर्च की महिलाओं ने सामूहिक रूप से विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए चर्च परिसर में वृक्षरोपण भी किया। आयोजन में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.