इटारसी। रबी सीजन के दौरान मंडी में अनाज की बढ़ती आवक और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कृषि उपज मंडी समिति, इटारसी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आगामी दिनों में पडऩे वाले शासकीय अवकाशों के बावजूद मंडी प्रांगण में नीलामी का कार्य सुचारू रूप से जारी रहेगा।
मंडी सचिव द्वारा जारी प्रेस-नोट के अनुसार, जिले के किसानों की सुविधा के लिए 19, 20 और 21 मार्च को शासकीय अवकाश होने के बाद भी मंडी में नीलामी कार्य पूरी तरह चालू रहेगा। मंडी समिति ने समस्त कृषकों, अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों, हम्माल और तुलावटियों को सूचित किया है कि वे रबी सीजन की अपनी उपज जैसे गेहूं, चना आदि के विक्रय हेतु मंडी प्रांगण में आ सकते हैं। अवकाश के दिनों में कार्य चालू रहने से किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उन्हें समय पर भुगतान मिल सकेगा।







