होशंगाबाद। तिल और गुड़ की मिठास का पर्व मकर संक्रांति (Makar Sankranti) कल 15 जनवरी को मनाया जाएगा। यह पर्व वर्षों तक 14 जनवरी को मनाया जाता रहा है और श्रद्धालु इसे 14 जनवरी को ही मनाते रहे हैं। इस कारण विगत कुछ वर्षों से यह पर्व 15 जनवरी को होने के बावजूद कुछ लोग 14 जनवरी को भी मनाने लगे हैं। अब यह पर्व 2 दिन मनाया जाने लगा है, आज 14 जनवरी को सैकड़ों लोग इस पर्व को मना रहे हैं और बड़ी संख्या में मां नर्मदा (Narmada) में स्नान करने पहुंचे हैं। धार्मिक विद्वानों के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व कल 15 जनवरी को ही मनाया जाएगा। हालांकि जो लोग 14 जनवरी को इस पर्व को मनाते आए हैं, वे इसे 14 को ही मना रहे हैं। आज सैकड़ों की संख्या में नर्मदा में पावन स्नान करने पहुंचे लोगों ने डुबकी लगाई, पूजा अर्चना की और दीन दुखियों को दान पुण्य किया। मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए प्रशासन ने आज से ही नर्मदा के घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। प्रशासन कल भी नर्मदा के घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम रखेगा। माना जा रहा है कि 15 जनवरी को बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रदेश के अनेक शहरों और ग्रामीण अंचलों से पावन नर्मदा में स्नान करने पहुंचेंगे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
आज भी मनी मकर संक्रांति, श्रद्धालुओं ने किया पावन स्नान


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com