इटारसी। किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज इटारसी-डोलरिया (तहसील) कृषि आदान विक्रेता संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी में संरक्षक कैलाश शंकर गुप्ता, संजय अग्रवाल, संदीप गोठी, अध्यक्ष आशीष चौधरी, सचिव लक्की अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शरद साहू, उपाध्यक्ष सूरज चौरे, कृष्णकुमार चिमानिया, अमित पटेल, कमलेश राजपूत, दुर्गेश विश्वकर्मा मनोनीत किये गये।
उच्च गुणवत्ता प्रदान करने पर जोर
अध्यक्ष आशीष चौधरी ने सभी विक्रेताओं से अपील की है कि वे सब मिलकर अपने क्षेत्र के किसानों को उच्च गुणवत्ता युक्त खाद, बीज और दवा उचित मूल्य पर उपलब्ध कराएं। उन्होंने जैविक उत्पादों को बढ़ावा देते हुए किसान मित्रों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन के सभी सदस्य शासन, प्रशासन और कृषि विभाग के निर्देशों का पालन करते रहेंगे। बैठक में तहसील की ओर से जिला कार्यकारिणी के लिए भी सदस्यों के नाम चयनित किए गए, जिनमें विनोद राजपूत, मनोज तिवारी, और विजय पटेल शामिल हैं।








