---Advertisement---

मध्य प्रदेश आदिवासी युवा संघ का विस्तार, रानी दुर्गावती नगर में हुई महत्वपूर्ण बैठक

By
On:
Follow Us

इटारसी। मध्य प्रदेश आदिवासी युवा संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज रानी दुर्गावती नगर में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की जिला और तहसील स्तरीय इकाइयों का विस्तार करना और आगामी कार्य योजनाओं को अंतिम रूप देना था। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आकाश कुशराम और प्रदेश संरक्षक राहुल प्रधान की सहमति से, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र उइके ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर कार्यकारिणी का विस्तार किया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा

इस अवसर पर जिला स्तर पर पुरुषोत्तम धुर्वे को जिला सचिव और बंटी भलावी को जिला सहमीडिया प्रभारी नियुक्त किया। तहसील स्तर की कार्यकारिणी में शिवलाल उईके को तहसील कार्य अध्यक्ष, दीपेश उईके और अरविंद परते को तहसील उपाध्यक्ष, प्रदीप उईके को तहसील संगठन मंत्री, राहुल मर्सकोले को तहसील सहसचिव, और नितेश उईके को तहसील मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त, संजय भलावी को सोमलवाडा मंडल कार्य अध्यक्ष, रामबाबू को तहसील सह मीडिया प्रभारी, आशीष गज्जाम को नगर सचिव और अंशु उईके को नगर मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

संगठन विस्तार की इस बैठक में प्रदेश प्रवक्ता विनोद वाड़ीबा, विनोद इवने, भगवानदास सल्लाम, शंकर उइके, अर्जुन टेकाम, मंडल अध्यक्ष अखिलेश ककोडिया और नगर प्रवक्ता विवेक युवने मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संगठन ने विस्तार के बाद, आदिवासी युवाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.