इटारसी। ज्ञान के मंदिर को विस्तार देने की पावन भावना के साथ, गुरु नानक पब्लिक स्कूल, इटारसी परिसर में नए भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं विशेष अरदास समारोह का आयोजन किया। यह शुभ कार्यक्रम 5 नवंबर को सिखों के पहले गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
गुरबाणी के कीर्तन से वातावरण सराबोर
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरबाणी के मधुर कीर्तन से हुआ, जिसने संपूर्ण वातावरण को आध्यात्मिकता की सुगंध से सराबोर कर दिया। इस विशेष अवसर पर, विद्यालय के विस्तार के लिए सभी ने सामूहिक रूप से अरदास (प्रार्थना) की। नए भवन निर्माण कार्य की नींव रखने के लिए, विशिष्ट अतिथियों के रूप में पंजाबी सिख समाज इटारसी के वरिष्ठ जनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। सामूहिक रूप से उनके कर कमलों द्वारा भूमि पूजन करवाकर इस पावन कार्य का श्रीगणेश किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय और गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के कई वरिष्ठ सदस्य सरदार राजेंद्र सिंह सलूजा, अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंध समिति, हरप्रीत सिंह छाबड़ा, सचिव, विद्यालय प्रबंध समिति, सरदार जसवीर सिंह छाबड़ा, प्रधान, गुरुद्वारा इटारसी प्रबंधन समिति, सरदार राजेंद्र सिंह दुआ, सचिव, गुरुद्वारा इटारसी प्रबंधन समिति, सरदार परविंदर सिंह टुटेजा, कोषाध्यक्ष, स्कूल समिति, सरदार अमरजीत सिंह चावला, उपाध्यक्ष, सरदार वरिंदर सिंह लांबा, सरदार गुरभेज सिंह जुनेजा, सरदार सर्वप्रीत सिंह भाटिया सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।








