---Advertisement---

हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद के मध्य स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाई

By
On:
Follow Us

इटारसी। रेल मंडल भोपाल (Rail Division Bhopal) के इटारसी (Itarsi) और भोपाल (Bhopal) रेलवे स्टेशन (Railway Station) से होकर गुजरने वाली हैद्राबाद-जयपुर-हैद्राबाद सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (Hyderabad-Jaipur-Hyderabad Superfast Special Train) के संचालन की अवधि रेल प्रशासन ने बढ़ा दी है।
भोपाल मंडल रेलवे पीआरओ (PRO) के अनुसार रेल प्रशासन ने अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद के मध्य सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन संख्या 07115/07116 हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
गाड़ी संख्या 07115 हैदराबाद-जयपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 02 सितंबर 2022 से 30 सितंबर 2022 तक (5 ट्रिप) तथा गाड़ी संख्या 07116 जयपुर-हैदराबाद सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 04 सितंबर 2022 से 02 अक्टूबर 2022 तक (4 ट्रिप) अपने वर्तमान निर्धारित दिन, समय-सारणी एवं कोच कंपोजीशन के अनुसार चलती रहेगी।
यह गाड़ी किशनगढ़ स्टेशन पर भी हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी। गाड़ी संख्या 07115 हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल किशनगढ़ स्टेशन पर 03.25 बजे पहुंचकर, 03.27 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 07116 जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल किशनगढ़ स्टेशन पर 16.41 बजे पहुंचकर, 16.43 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.