एसडीएम पुनासा ने जारी किए आदेश
हरदा। एसडीएम पुनासा चंदर सिंह सोलंकी (SDM Punasa Chander Singh Solanki) ने चैत्र (भूतड़ी) अमावस्या के अवसर पर ओंकारेश्वर एवं सिंगाजी समाधि स्थल पर आयोजित होने वाले मेले के आयोजन को स्थगित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कोविड-19 संक्रमण बढ़ रहा हैं, ऐसे में मेले व स्नान पर्व के कारण कोरोना संक्रमण और अधिक फैलने की आशंका हैं, इसलिए भूतड़ी अमावस्या पर ओंकारेश्वर व सिंगाजी में नर्मदा स्नान (Narmada isnaan) को प्रतिबंधित किया गया है। एसडीएम सोलंकी ने बताया कि भूतड़ी अमावस्या पर खरगोन, बड़वानी, देवास, उज्जैन, इंदौर, हरदा, बुरहानपुर, होशंगाबाद, बैतूल, शाजापुर, आगर मालवा, धार, अलिराजपुर, झाबुआ, सिहोर व रायसेन जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर वर्ष आते है।









