इटारसी। मकर संक्रांति के पावन पर्व को देखते हुए 14 जनवरी बुधवार को इटारसी की कृषि उपज मंडी में अनाज की नीलामी का कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। यह निर्णय व्यापारियों की मांग और त्योहार के अवकाश को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर व्यापारिक संगठनों न्यू ग्रेन एंड ऑइल सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन और दी इटारसी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट ने नीलामी बंद रखने की मांग की थी। इसलिए मंडी प्रांगण में होने वाली नीलामी पूरी तरह स्थगित रहेगी।
कृषि उपज मंडी समिति, इटारसी के सचिव ने क्षेत्र के सभी कृषक बंधुओं, अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों और हमाल-तुलावटी को सूचित किया है कि वे अपनी उपज बेचने के लिए बुधवार को मंडी न आएं। किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपनी कृषि उपज नीलाम हेतु 14 जनवरी को मंडी प्रांगण में विक्रय के लिए न लाएं।









