---Advertisement---

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को होगा फायदा

By
On:
Follow Us

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Kisan Samman Nidhi Yojana) की घोषणा 1 फरवरी 2019 को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के द्वारा अंतरिम बजट 2020 के दौरान की गयी थी। इस योजना के अन्तर्गत छोटे और सीमान्त किसानों को आर्थिक सहायता (Subsidies) प्रदान करती है, जिनके पास 2 हेक्टेयर (4.9 एकड़) से कम भूमि हो। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6,000 प्रति वर्ष प्रत्येक पात्र किसान को तीन किश्तों में भुगतान किया जाता है और सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा हो जाती है।

अर्थात प्रत्येक 4 माह के बाद किसान को 2 हजार की सहायता राशि दी जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के ज़रिये 2.25 करोड़ लाभार्थी किसानो को 31 मार्च 2019 को सीधे बैंक ट्रांसफर के माध्यम से पहली किश्त मिल भी चुकी है | 1 अगस्त 2020 से किसानों को छठी किस्त की राशि भेजी गई है। 25 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के द्वारा यह बताया गया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सातवीं किस्त की राशि किसानों के खाते में भेज दी गई है। यह राशि उन्हें एक सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजी गई है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य

इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के बहुत से किसानो को प्रतिवर्ष 6000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। हमारे देश की केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक 7 किस्ते देश के किसानो को प्रदान कर चुकी है आगे भी देश के किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 14 मई को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के नागरिको को सम्बोधित करते हुए इस योजना के अंतर्गत 8 वी क़िस्त जारी कर दी है। इस योजना के अंतर्गत देश के 9.5 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानो के बैंक अकाउंट में 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि केंद्र सरकार द्वारा ट्रांसफर की जाएगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की विशेषता

• यह राशि किसानों के खाते में राज्य सरकार द्वारा पंजीकरण तथा खाते के वेरिफिकेशन करने के बाद पहुंचाई जाती है। देश के प्रत्येक राज्य में, पश्चिम बंगाल को छोड़कर, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
• प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार किसानों को प्रति वर्ष 6000 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
• अब तक लगभग देश के 11 करोड़ किसानों को करीबन 1 लाख 35 हजार करोड़ रूपये की धनराशि बैंक खाते के माध्यम प्रदान की जा चुकी है

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

• सबसे पहले पीएम किसान योजना के लिए नया आवेदन करने के लिए pmkisan.gov.in पर जाएँ
• अब यहां New Farmer Registration के विकल्प पर क्लिक करें।
• इसके बाद आपको अपना आधार नंबर सब्मिट करना है।
• आधार नंबर सब्मिट करने के बाद किसान योजना आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
• आवेदन फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें और फॉर्म को सब्मिट कर दें
आवश्यक दस्तावेज
• आवेदक के 2 हेक्टेयर भूमि के कागजात |
• आधार कार्ड
• वोटर आईडी / ड्राइविंग लाइसेंस
• बैंक पासबुक
• निवास
• खेत की जानकारी
• मोबाइल नंबर

 

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.