---Advertisement---

प्रतिक्रिया : शहर को नम्बर 1 बनाने, दें इन सवालों के जवाब

By
On:
Follow Us

इटारसी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 (Swachh Survekshan of 2022 )के अंतर्गत आप अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करा सकते हैं। शहरी स्वच्छता पर नागरिक प्रतिक्रिया आमंत्रण के अंतर्गत त्रैमासिक रैंकिंग अक्टूबर-दिसंबर के तहत शहर की स्वच्छता, व्यवस्थाओं पर नागरिकों से फीडबैक (Feedback)  प्राप्त किया जाना है। इसके लिए एक गूगल लिंक बनाया गया है।
इस लिंक के माध्यम से कम से कम शहरी आबादी के दो फीसद लोगों की प्रतिक्रिया चाही गयी है। इसमें नागरिकों को लिंक ओपन करने के बाद अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है। इसके बाद आपको स्वच्छता और व्यवस्था से संबंधी दस सवालों का जवाब देना होता है। इन सवालों में प्रतिदिन कचरा संग्रहण, गूगल लोकेटर के प्रयोग, स्वच्छता एप, स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर की भागीदारी संबंधी आपकी जानकारी, कचरा संग्रहण व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय का प्रयोग, स्वच्छता रखने के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी, होम कम्पोस्टिंग और पॉलिथिन पर प्रतिबंध संबंधी सवाल शामिल किये गये हैं। इसमें नागरिक अपनी प्रतिक्रियाओं को शामिल करके अपने शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं।

इस लिंक पर क्लिक कर दें अपनी प्रतिक्रिया :
https://docs.google.com/forms/d/1o63PcJfS11bqVpHnf4G13aXgjPdX2DVYUrvfR4Zzl1Q/edit?usp=sharing

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.