इटारसी। पुलिस थाना केसला और पथरोटा के अंतर्गत ग्राम साधपुरा और बेंगनिया में मारपीट की घटनाएं हुई हैं। पहली घटना केसला थानांतर्गत ग्राम साधपुरा की है, जहां 15 वर्षीय किशोर सागर धुर्वे, पिता दिलीप धुर्वे के साथ गांव के ही 30 वर्षीय गुलाब धुर्वे, पिता कन्छेदीलाल धुर्वे ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपी ने किशोर को जान से मारने की धमकी भी दी, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामला जांच में लिया है।
वहीं, दूसरी घटना पथरोटा थाना क्षेत्र के ग्राम बेंगनिया की है। यहां पीरबाबा चबूतरे के सामने रहने वाली मोनिका पटेल, पति अनिरुद्ध पटेल के साथ गांव के ही रामू पटेल ने अभद्रता की। आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।









