इटारसी। पीली बिल्डिंग के सामने नाला मोहल्ला में एक महिला के पति के साथ टपरिया मोहल्ला के एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश को लेकर न सिर्फ मारपीट की बल्कि गाली गलौच करते हुए रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाला मोहल्ला, भगत सिंह नगर निवासी राखी पति केसरी उर्फ करिया मेहरा 30 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि भुरु मेहरा पिता रामप्रसाद निवासी टपरिया मोहल्ला ने उसके पति को पुरानी रंजिश को लेकर न सिर्फ मारपीट की बल्कि गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी भी दी है।








