इटारसी। गांधीनगर Gandhinagar में आज शाम बिजली के खंभों से बंधी डिस्क की केबल cable में आग लग गयी। मोहल्ले के लोगों ने तत्काल बिजली विभाग Electricity Department को खबर की। सूचना के बाद क्षेत्र की बिजली सप्लाई Power supply बंद की गई। जब बिजली विभाग के कर्मचारी सुधार करने पहुंचे तो पता चला कि यह बिजली की नहीं बल्कि डिस्क की केबल है।
बिजली कंपनी के सहायक प्रबंधक शहर डेलन पटेल Dalen Patel ने बताया कि पहले बिजली के केबल समझ रहे थे। चार से पांच खंभों में आग लगी थी। सूचना मिलने पर तत्काल क्षेत्र की लाइन बंद की और लाइनमेन भेजे गये। वहां जाकर पता चला कि यह बिजली की नहीं बल्कि डिस्क की केबल थी। सुधार के बाद लाइन चालू की गई।
बिजली खंभों Power poles में बंधी डिस्क की केबल cable में आग


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







