इटारसी। नेशनल हाईवे (National Highway)पर बसे खेड़ा क्षेत्र में जुआ खेलते पुलिस (Police)ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों को शाम करीब साढ़े बजे पकड़ा और उनके खिलाफ रात 12 बजकर 4 मिनट पर प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने खेड़ा क्षेत्र से जुआ खेलते विशाल, हेमंत, दीपक, सचिन और नीरज को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ताश के 52 पत्ते और नगद 3875 रुपए भी जब्त किये हैं।
खेड़ा पर जुआ खेलते पांच पकड़ाए

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







