---Advertisement---

होली पर घर जाने वालों की भारी भीड़, राहत के लिए इटारसी होकर चलेंगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

By
On:
Follow Us

इटारसी। होली और रमजान के त्योहारों के नजदीक आते ही इटारसी जंक्शन पर रेल यात्रियों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है। उत्तर भारत की ओर जाने वाली गाडिय़ों में पैर रखने तक की जगह नहीं है, जिससे यात्री मुख्य द्वारों पर खड़े होकर जोखिम भरा सफर करने को मजबूर हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी होने के कारण यात्रियों को रिजर्वेशन की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
यात्रियों की इस अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल होकर 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

  • एलटीटी-बनारस स्पेशल (01073/74) : यह ट्रेन 25 फरवरी से 7 मार्च के बीच इटारसी, रानी कमलापति और बीना होकर चलेगी।
  • पुणे-गोरखपुर स्पेशल (01415/16) : 21 फरवरी से 9 मार्च तक प्रतिदिन पुणे से चलकर इटारसी और बीना के रास्ते गोरखपुर जाएगी।
  • सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल (01079/80) : 21 फरवरी से 10 मार्च तक प्रतिदिन मुंबई से भोपाल-इटारसी होकर संचालित होगी।
  • वलसाड-दानापुर साप्ताहिक (09025/26) : 23 फरवरी से 31 मार्च तक हर सोमवार वलसाड से चलकर इटारसी-जबलपुर होकर दानापुर जाएगी।
  • पुणे-गाजीपुर सिटी स्पेशल (01431/32) : 24 फरवरी से 8 मार्च के बीच इटारसी, पिपरिया और जबलपुर होकर चलेगी।
    इन विशेष ट्रेनों के चलने से यूपी-बिहार जाने वाले उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी जिन्हें नियमित ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अधिक जानकारी के लिए रेल मदद 139 या आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.