– भोला नई माने…मचल गओ नचवे को गाने पर नाचे शंकर स्वरूप
सोहागपुर/राजेश शुक्ला। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंगलवार को धार्मिक सामाजिक संगठनों एवं धर्म प्रेमी नागरिकों द्वारा भगवान शंकर की ध्वज यात्रा धूमधाम से निकाली गई।
भगवान शंकर की शोभायात्रा में अश्व नृत्य के साथ ही डीजे की धुन पर युवा नाच रहे थे। इस शोभायात्रा में भगवान शंकर एवं माता पार्वती की झांकी भी बनाई गई थी। शोभायात्रा के सामने शंकर भगवान का स्वरूप धरे एक कलाकार भोला नई माने रे नई माने मचल गओ नचने को गाने की धुन पर मनमोहक नृत्य कर रहा था। जो शोभायात्रा का आकर्षण था। यह शोभायात्रा बाजार में स्थित काली मंदिर से शुरू हो कर राजमार्ग क्रमांक 22 स्थित प्राचीन शिव पार्वती मंदिर में अभिषेक के साथ समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संतोष मालवीय पुष्पराज पटेल, कृष्णा पालीवाल लखन रघुवंशी, शिरीष तिवारी,ऋषभ दीक्षित, अर्पित तिवारी, कार्तिक शर्मा ,राकेश चौधरी नीरज चौधरी, संतोष सराठे, शिवकुमार पटेल, सरोज चौरसिया मनोज प्रशांत मालवीय मनोज अग्रवाल, आशीष मालवीय, श्रीकांत पटेल, आशीष पुरोहित, अक्षत आचार्य, शरद सराठे, सागर रघुवंशी अपूर्व शुक्ला सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे।
धूमधाम से निकली भगवान शंकर की ध्वज यात्रा


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







