---Advertisement---

ज्ञान की उड़ान : वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई ने राष्ट्रभारती स्कूल के बच्चों संग मनाया बाल दिवस

By
On:
Follow Us

इटारसी। वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश महिला इकाई इटारसी ने रविवार को राष्ट्रभारती स्कूल में बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। इस अवसर पर स्कूल द्वारा आयोजित ‘जिज्ञासा…ज्ञान की उड़ान’ नामक कार्यक्रम में संगठन की महिला पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

प्रदर्शनी में दिखी अद्भुत रचनात्मकता

  • बाल दिवस के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी और बाल मेला बेहद आकर्षक रहा। बच्चों की रचनात्मकता देखते ही बन रही थी।
  • प्रदर्शनी में वेस्ट मटेरियल (कचरे) से बनाए गए सुंदर और उपयोगी सामानों को प्रदर्शित किया गया। खाने-पीने के आकर्षक स्टॉल और विभिन्न शैक्षणिक प्रोजेक्ट भी शानदार थे।
  • बच्चों द्वारा तैयार किया हॉरर हाउस इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। संगठन की सभी पदाधिकारियों ने ‘जिज्ञासा…ज्ञान की उड़ान’ कार्यक्रम का अवलोकन किया और बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट और बिस्किट भी वितरित किए।

बच्चों में अद्भुत प्रतिभा

इस अवसर पर संगठन की जिलाध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी में अद्भुत प्रतिभा है। उन्होंने कहा, आपको अपनी ऊर्जा और उत्साह को इसी प्रकार बनाए रखने की जरूरत है, और अपने शिक्षकों के सहयोग से इसे पहचानने और निखारने की आवश्यकता है। श्रीमती अग्रवाल ने प्राचार्य श्रीमती आरती जायसवाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि स्कूल शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को जीवन के मूल्यों और संस्कारों से भी परिचित करा रहा है, जो राष्ट्रभारती स्कूल के नाम को सार्थक करता है।

श्रीमती आशा भारद्वाज ने भी बच्चों की रचनात्मकता और शिक्षकों के प्रयासों की जमकर तारीफ की। प्राचार्य श्रीमती आरती जायसवाल ने वैश्य महासम्मेलन की सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में संगठन से श्रद्धा अग्रवाल, अंजू गुप्ता, आशा भारद्वाज, डॉली गुप्ता, रंजीता सोनी, रीना बंग आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.