---Advertisement---

मेहरागांव नदी पर फ्लाईओवर और बिजली संकट निदान के लिए सब स्टेशन की मांग

By
On:
Follow Us

इटारसी। ग्राम पंचायत मेहरागांव में नयायार्ड क्षेत्र को मुख्य शहर से सालभर जुड़े रहने के लिए फ्लाई ओवर की आवश्यकता है तथा लगातार बिजली संकट से जूझ रहे पंचायत क्षेत्र के लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जल्द ही प्रयास किए जाएंगे। यह आश्वासन आज ग्राम पंचायत मेहरा गांव की प्रथम ग्राम सभा में सरपंच जितेंद्र पटेल ने दिए। वे पंचायत की पंच श्रीमती शशि विष्णु प्रसाद यादव के प्रस्ताव पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

आज ग्राम पंचायत मेहरागांव में पहली ग्राम सभा का आयोजन हुआ। ग्राम सभा में जन समस्या के मुद्दों पर बात हुई।

आज इस अवसर पर मुख्य दो मुद्दों पर प्रस्ताव बना कर विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (MLA Dr Sitasaran Sharma) और सांसद राव उदय प्रताप सिंह (MP Rao Uday Pratap Singh) को भेजा गया, जिसमें मेहरागांव नदी पर फ्लाईओवर तथा ग्राम की बिजली समस्या के निदान के लिए विद्युत सब स्टेशन की मांग शामिल है।

वार्ड क्र. 16 से निर्वाचित पंच शशि विष्णुप्रसाद यादव ने इस सभा में प्रस्ताव रखा कि ग्राम पंचायत मेहरागांव के अंतर्गत आने वाली मेहरागांव की नदी पिछले कई वर्षों से बारिश के मौसम में उफान पर आ जाती है। जिसके कारण 3 से 4 दिन तक आवागमन बंद हो जाता है। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर यार्ड से शहर और शहर से यार्ड के लिए आवागमन रेल लाईन से करते है। वहीं पंचायत एवं इसके आसपास स्थित विद्या के मंदिर (शैक्षणिक संस्थान) नदी उफान होने पर बंद कर दिये जाते हैं।

श्रीमती यादव का कहना है कि इस समस्या पर विचार करते हुए मेहरागांव नदी पर यार्ड से शहर को जोड़ने वाला ओवर ब्रिज बनवाने के लिए एक प्रस्ताव पारित कर क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक को भेजा जाए ताकि समस्या का निराकरण हो सके।

दूसरे प्रस्ताव में पंच श्रीमती यादव का कहना है कि मेहरागांव पंचायत के यार्ड क्षेत्र में लम्बे समय से बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है जिसके कारण वार्ड वासियों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही हैं। इस संबंध में भी एक प्रस्ताव पारित कर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों को भेजा जाए जिससे बिजली की समस्या का स्थायी निराकरण हो सके।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.