---Advertisement---

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां अपनाएं

By
On:
Follow Us

Health Tips: दुनिया कोविड-19 का इलाज खोजने में जुटी है। शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम में सुधार इस बीमारी के प्रभाव को कम करने और रिकवरी में तेजी लाने में मदद करता है। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां जैसे- तुलसी, अश्वगंधा, मुलेठी, हल्दी, दालचीनी, काली मिर्च, सूखी अदरक आदि वायरस से लड़ने के लिए शरीर की इम्यूनिटी में सुधार कर सकती हैं। इसके अलावा, बेहतर इम्यून सिस्टम (Immune system) कोरोना वायरस संक्रमण से रिकवरी में मदद करता है। मौजूदा समय में मजबूत इम्यूनिटी ही कोरोना वायरस से लड़ने का सबसे बेहतर उपाय है।

आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां प्रोटीन और एंटीबॉडी विकसित करने में मदद करती हैं, जो वायरस से लड़ने के लिए इम्यून रिस्पॉन्स और फागोसाइटोसिस की दर उत्पन्न करने में मदद करती हैं। इससे सूक्ष्मजीवों को नष्ट करने में मदद मिलती है और वायरल इन्फेक्शन के खिलाफ इम्यूनिटी बेहतर होती है। आइए इनके बारे में आर्टिकल के माध्‍यम से विस्‍तार में जानें।

बेचैनी का इलाज है अश्वगंधा
अश्वगंधा आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी है। इसका इस्‍तेमाल कई चीजों के लिए किया जाता है, खासतौर पर इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए। इसकी सुगंध अनूठी है और इसका उपयोग अर्क या पाउडर के रूप में विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है। अश्वगंधा अनिद्रा और बेचैनी के इलाज में बहुत प्रभावी है। यह ब्लड शुगर के लेवल को कम करने और तनाव व चिंता से निपटने में मदद करती है। यह आंतरिक शक्ति बढ़ाने में भी मदद करती है, जिससे मानसिक रूप से मजबूती मिलती है।

विटामिन सी से भरपूर है आंवला
आंवला विटामिन सी का सबसे बड़ा स्रोत है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काफी कारगर होता है। यह च्यवनप्राश में उपयोग किए जाने वाले मुख्य तत्वों में से एक है। आंवला एक प्राकृतिक शीतलक है और शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है, अतिरिक्त गर्मी को हटाता है। पित्त दोष होने पर इसके इस्तेमाल की सबसे ज्यादा सलाह दी जाती है। यह रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है और शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर बनाता है।

इम्‍यूनिटी को बढा़ती है हल्दी
हल्दी अपने औषधीय और उपचारात्मक गुणों के कारण सबसे प्रभावी जड़ी-बूटी के रूप में जानी जाती है। इसमें पाया जाने वाला करक्यूमिन कम्पाउंड इसे एंटी-इन्फ्लेमेटरी बनाता है। यह विषाक्त पदार्थों से छुटकारा पाने में मदद करती है और इम्यूनिटी को बढ़ाती है। यह ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करती है और हृदय रोगों के जोखिम को कम करती है। यह तेजी से ठीक करने वाले गुणों के चलते कैंसर रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है।

स्‍वास्‍थ्‍य लाभों से भरपूर है तुलसी
इम्यूनिटी बूस्ट करने वाली अत्यधिक प्रभावी जड़ी-बूटी होने के अलावा, तुलसी भारतीय घरों में सबसे अधिक पाया और इस्तेमाल किया जाने वाला पौधा है। तुलसी का सेवन विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के लिए किया जा सकता है। यह अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, कंजेशन, फ्लू, ऐंठन, गैस्ट्रिक समस्या, ब्लड प्रेशर और शुगर आदि रोगों में मदद करती है।

खांसी और फ्लू् का इलाज है मुलेठी
मुलेठी का उपयोग अक्सर खांसी और फ्लू के घरेलू उपचार के रूप में किया जाता है। इसमें मौजूद एंजाइम शरीर को लिम्फोसाइट्स और मैक्रोफेजेज का उत्पादन करने में मदद करता है, जो शरीर को विभिन्न बैक्‍टीरिया, प्रदूषकों, एलर्जी और कोशिकाओं से बचाते हैं, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.