---Advertisement---

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर अस्पताल व रेल्वे स्टेशन पर भोजन वितरण

By
On:
Follow Us

इटारसी। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Former Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru) की पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस कमेटी ने श्री खाटू श्याम सामुदायिक रसोई (Shri Khatu Shyam Community Kitchen) के माध्यम से जरूरतमंदोंं को निशुल्क भोजन वितरण किया। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी अस्पताल में मरीजों के परिजनों एवं रेल्वे स्टेशन (Railway Station) पर जरूरतमंद लोगों को पुलाव, हलवा व केरी का पना प्रसादी के रूप में निशुल्क प्रदान किया गया।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने श्री खाटू श्याम सामुदायिक रसोई के सदस्यों व सहयोगियों को साधुवाद ज्ञापित किया। समिति द्वारा इस कोविड काल में प्रतिदिन जनसहयोग से जरूरतमंदोंं को निशुल्क स्वादिष्ट भोजन प्रदान किया जाता है। समिति संचालक समाजसेवी मनीष ठाकुर के नेतृत्व में सोनू मल्होत्रा, राजेश साहू व सभी सदस्य इस सेवा के लिए भोजन बनाने, वितरण करने के अलावा राशन किट, दवाएं, एम्बुलेंस जैसी जरूरी सेवाएं प्रदान करने में अथक मेहनत करते हैंं, हम उनका धन्यवाद व आभार ज्ञापित करते हैंं। इस अवसर पर भोजन वितरण में नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर (President Pankaj Rathore), रामशंकर सोनकर, राहुल दुबे, रोहित साहू विक्की एवं समिति सदस्य सोनू मल्होत्रा, अभिषेक साहू, पुरुषोत्तम झालिया मेट्रो, राजेश साहू, राजकमल, संजय ठाकुर, बाबू, टीपू उपस्थित थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.